Advertisement

 स्वयंसेवी संगठनों की कार्यशाला 10 व 11 अप्रैल को होगी आयोजित

स्वयंसेवी संगठनों की कार्यशाला 10 व 11 अप्रैल को होगी आयोजित



भीलवाड़ा। राजस्थान सरकार के स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के तत्वावधान में 10-11 अप्रैल को टाउन हॉल में दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष राजस्थान राज्य बीज निगम लिमिटेड श्री धीरज गुर्जर, विधायक श्रीमती गायत्री देवी त्रिवेदी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र के अध्यक्ष श्री मुमताज मसीह करेंगे।

स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र जयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ हरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के फ्लैगशिप योजनाओं से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संगठन एनजीओ, फाउंडेशन, ट्रस्ट इत्यादि के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वैच्छिक संगठनों को विभिन्न सरकारी विभागों से समन्वय कर अनुदान प्राप्त करने की कार्य प्रणाली पर विस्तार से बताया जाएगा एवं सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की एनजीओ एवं अन्य स्वैच्छिक संगठनों के माध्यम से आमजन तक क्रियान्विति के बारे में जानकारी दी जाएगी एवं क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

राजस्थान के सभी स्वैच्छिक संगठनों का सरकारी अनुदान/कार्य प्राप्त करने के लिये स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र के पोर्टल  ¼www.vsdc.rajasthan.gov.in½ पर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये जिला आर्थिक एवं सांख्यिकी अधिकारी एवं स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र भीलवाड़ा से सम्पर्क किया जा सकता है।

0 Response to " स्वयंसेवी संगठनों की कार्यशाला 10 व 11 अप्रैल को होगी आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status