Advertisement

परशुराम जयंती की तैयारियां जोरों पर, 1100 दीप दान, रंगोली व महाआरती कार्यक्रम होगा आयोजित

परशुराम जयंती की तैयारियां जोरों पर, 1100 दीप दान, रंगोली व महाआरती कार्यक्रम होगा आयोजित

 


रिपोर्टर:-(आज़ाद नेब)

जहाजपुर | सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परशुराम जयंती को हर्षोल्लास से मनाने को लेकर आज गौतम आश्रम में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

बैठक में 22 अप्रैल को सायं परशुराम सर्किल पर 1100 दीप दान, रंगोली व महाआरती कार्यक्रम आयोजित होगा साथ ही 23 अप्रैल को दिन में 1 बजे परशुराम सर्किल से शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई बारह देवरा मैदान में पहुंचेगी। जहां संत महात्माओं द्वारा प्रवचन व आशीर्वाद प्राप्त होगा।

बैठक के दौरान राकेश पत्रिया, राजीव काटिंया, एडवोकेट देवकीनंदन जोशी, दीपक पंचोली, अंजनी शर्मा, शशिकांत पत्रिया, अनिल उपाध्याय, अंकित आर्य, सत्तू शर्मा बांकरा, किशोर शर्मा पारोली, हरिबोल रोपा, विजय शर्मा पंडेर, बन्ना लाल शर्मा बिहाडा, अंकित आर्य, योगेश पत्रिया, अमितेश पत्रिया, ओमप्रकाश कांटिया, अरविंद भुवालिया, ललित पारिक, दुर्गेश वैष्णव, बालकिशन भुवालिया, अंजनी  पाराशर, किशन पंचोली, भंवर पंचोली, लाला गुजराती सहित सर्व ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग बैठक के दौरान मौजूद रहे।

0 Response to "परशुराम जयंती की तैयारियां जोरों पर, 1100 दीप दान, रंगोली व महाआरती कार्यक्रम होगा आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status