देवली में बाइक चोरी का खुलासा, 14 बाइक बरामद-मुख्य आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया
देवली | देवली थाना पुलिस ने बाइक चोरियों के मामले को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर देवली लाए मुख्य आरोपी से पूछताछ पर 14 बाइक और बरामद की गई है।
देवली थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस ने दो आरोपियों को प्रताप कॉलोनी में एक बाइक बेचने की फिराक के दौरान पकड़ा था। पूछताछ में सामने आया कि बाइक चोरी का मुख्य आरोपी सीताराम उर्फ मोनू बैरवा है, जो फिलहाल मालपुरा के उपकारागृह में बंद है।
दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 10 बाइक बरामद की थी। वहीं प्रोडक्शन वारंट के जरिए मास्टरमाइंड मोनू बैरवा को पुलिस देवली लेकर आई। यहां पूछताछ में आरोपी की निशानदेही में 14 बाइक और बरामद हुई है।
थानाधिकारी ने बताया कि यह बाइक जयपुर, दूदू, मालपुरा, टोंक, देवली, केकड़ी समेत क्षेत्रों की है। जिनके बाइक के चेचिस नं के आधार पर उनके मालिक का पता लगाया जा रहा है। वहीं चेचिस नं के आधार पर ही इन क्षेत्रों का पता लगा।
इस मामले को लेकर उपनिरीक्षक नाहर सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेश पुलिसकर्मी हंसराज, जगदीश, कालूराम, रामेश्वर और थाना पुलिस के चालक नरेंद्र समेत पुलिसकर्मियों ने अनुसंधान किया है।

0 Response to " देवली में बाइक चोरी का खुलासा, 14 बाइक बरामद-मुख्य आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया"
एक टिप्पणी भेजें