श्री बाबाधाम पंचदश (15वां) पाटोत्सव महोत्सव पर उमड़ा जन-समूह
सोमवार, 3 अप्रैल 2023
Comment
भीलवाड़ा |
श्री बाबा धाम पर विशेष पंचदश (15वां) पाटोत्सव श्री बाबा धाम के अध्यक्ष श्री विनीत अग्रवाल के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। पूरे मन्दिर परिसर को मनोरम लाईटो, झण्डियों, चुनर डेकोरेशन व फूलों से विशेष सजावट की गयी। हजारों भक्तों ने आसानी से दर्शन किये एवं महाप्रसादी ग्रहण की। पंचदश (15वां) पाटोत्सव में श्री बाबा धाम के आचार्य श्री शिवप्रकाश जोशी, पं. गौतम गोविन्द, पं. गोविन्द तिवाड़ी व पं. अनुज तिवाड़ी के द्वारा प्रातः 9.15 बजे से हवन, पूजन व अभिषेक किया गया। अभिषेक के पश्चात् तीनों मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। ध्वजा के बाद दोपहर 12.15 बजे महाआरती हुई। इसके पश्चात् पंचदश (15वां) पाटोत्सव के उपलक्ष में माताजी के शुद्ध मावें का केक संत महात्माओं व धर्म प्रेमियों और भक्तों के साथ काटा गया। माँ और बाबा के जयकारांे से पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया। पाटोत्सव पर हजारों भक्तों की महाप्रसादी रखी गयी थी।
पाटोत्सव पर विशेष महाआरती हुई। महाआरती से पहले विशेष माताजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में भजनों का कार्यक्रम रखा गया। इस भक्तिमय वातावरण में सभी भक्तजन नाचने लगे। भजनों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूरे पाण्डाल में जयकारों की गुंज गुंजने लगी।
पंचदश (15वां) पाटोत्सव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार कालूलाल गुर्जर, समाजसेवी राजेन्द्र बाहेती, पूर्व सभापति मधु पार्षद एवं कई राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता व कई समाजसेवी संस्था के पदाधिकारी और बहुत सारे भक्तजन ने पधार कर धर्म का लाभ लिया।

0 Response to "श्री बाबाधाम पंचदश (15वां) पाटोत्सव महोत्सव पर उमड़ा जन-समूह"
एक टिप्पणी भेजें