Advertisement

गांव खान्या की ढाणी जुगलपुरा में 27 वर्षीय युवक की कृषि कार्य करते हुए मृत्यु हो गई

गांव खान्या की ढाणी जुगलपुरा में 27 वर्षीय युवक की कृषि कार्य करते हुए मृत्यु हो गई



निवाई | गांव खान्या की ढाणी जुगलपुरा में 27 वर्षीय युवक की कृषि कार्य करते हुए मृत्यु हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर थानाधिकारी छोटेलाल मय जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय लेकर आए जहां चिकित्सकों ने जांच करने पर मृत घोषित कर दिया। वही जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि अल्प सुबह लक्ष्मण पुत्र रामलाल गुर्जर उम्र 27 वर्ष अपने ही कृषि फार्म पर गेहूं की फसल काटने गया हुआ था। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खेत में जाकर देखा तो लक्ष्मण अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना परिजनों ने ग्रामीणों को दी। वही घटनास्थल पर तुरंत पंचायत समिति प्रधान रामअवतार लांगडी घटनास्थल पर पहुंचे। जिसकी सूचना तुरंत निवाई थाना अधिकारी छोटेलाल को दी।

मृतक परिवार में था सबसे बड़ा

जानकारी के अनुसार मृतक लक्ष्मण गुर्जर परिवार में सबसे बड़ा भाई था। मृतक के ढाई वर्षीय एक लड़की है। मृतक 12वीं पास बताया जा रहा है। मृतक की एक बड़ी बहन लाली देवी है जिसकी शादी हो चुकी है। वही दूसरा भाई सीताराम गुर्जर है जो अभी अविवाहित है। वह तीसरी बहन सीता देवी छोटी है। मृतक के बुजुर्ग माता-पिता है। पूरा परिवार मृतक पर ही आश्रित था। 

0 Response to "गांव खान्या की ढाणी जुगलपुरा में 27 वर्षीय युवक की कृषि कार्य करते हुए मृत्यु हो गई"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status