अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा शपथ ग्रहण समारोह 2 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा
रविवार, 2 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा टोंक प्रदेश की आमसभा एवं प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 2 अप्रैल रविवार को दोपहर 1 बजे च्यवन गौड धर्मशाला डिग्गी में आयोजित किया जाएगा। आमसभा विजयवर्गीय समाज के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश विजयवर्गीय नटवाड़ा की अध्यक्षता में होगी। मीटिंग में विजयवर्गीय धर्मशाला डिग्गी के नव निर्माण के संबंध में विचार, मांडल कला घाट के संबंध में, महासभा भवन टोंक की दुकानों का किराया बढ़ाने के संबंध सहित अनेक बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

0 Response to "अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा शपथ ग्रहण समारोह 2 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा"
एक टिप्पणी भेजें