ध्वजारोहण, शोभायात्रा का आयोजन, रक्तदान शिविर मै खून देने की लगी होड़, 431 यूनिट हुआ रक्तदान, सामूहिक स्नेहभोज मै आए हजारों श्रद्धालु
बुधवार, 5 अप्रैल 2023
Comment
भीलवाड़ा | सकल श्वेतांबर जैन समाज भीलवाड़ा द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की शुरुआत के अंतिम दिन भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत आज मंगलवार को प्रात 5.30 बजे से 6.30 बजे तक क्षेत्रवार प्रभातफेरी निकाली गई। मीडिया प्रभारी मनीष बंब ने बताया की प्रात 7 से 8 बजे तक भगवान महावीर स्वामी का भव्य अभिषेक श्री जैन श्वेतांबर चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर महावीर पार्क मैं हुआ वही ध्वजारोहण प्रातः 8:00 से 9:00 बजे तक महावीर पार्क मैं जिला कलेक्टर आशीष मोदी, जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, सीओ सिटी नरेंद्र दायमा, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलिया, पूर्व सभापति मंजू पोखरना, जैन कांफ्रेंस राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा गोखरू, जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, महावीर सिंह चौधरी, नीता बाबेल, पूर्व पार्षद सुरेश बंब सहित कई प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य मै संपन्न हुआ और सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। अतिथियों का स्वागत समिति के संयोजक योगेश चंडालिया, सरक्षक महेंद्र सिंह छाजेड़, मनीष बंब आदि ने किया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की, बोल भगवान महावीर स्वामी की जय आदि उद्घघोष लगाकर माहौल को महावीरमय कर दिया। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने अपने उद्बबोधन में कहा कि सभी को भगवान महावीर के बताए हुए सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए और उनके बताए गए मार्गो पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने जियो और जीने दो का संदेश दिया। प्रात 9 बजे से शोभायात्रा भगवान महावीर के जयकारों के साथ महावीर पार्क से प्रारंभ होकर बाजार नंबर 2 स्टेशन चौराहा, गोल प्याऊ चौराहा, बालाजी मार्केट, सूचना केंद्र, नेताजी सुभाष मार्केट, हेड पोस्ट ऑफिस होते हुए चित्रकूट धाम पहुंची जहा सामूहिक स्नेहभोज आयोजित हुआ जिसमें लगभग 12000 से अधिक श्रद्धालु सम्मलित हुए। चित्रकूट धाम में सकल जैन समाज भीलवाड़ा के तत्वाधान व श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान के संयोजन मेंआयोजित रक्तदान शिविर में 431 यूनिट कुल रक्तदान हुआ वही 50 से अधिक महिलाओं ने प्रथम बार रक्तदान किया। रक्तदाताओं को रक्तदान करने हेतु प्रेरणा देने में पवन सिंघवी ने अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया। समिति के संयोजक योगेश चंडालिया, संरक्षक महेंद्र सिंह छाजेड़, विनोद बंब, आनंद पीपाड़ा, जसराज चोरड़िया, सहसंयोजक राजेंद्र सिंह सुराणा, पारसमल कुकड़ा, ज्ञानमल सुराणा, कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंघवी, अरविंद महात्मा, ओमप्रकाश सिसोदिया, भूपेश सिंघवी, कुंदनलाल सूतरिया, प्रकाशचंद बाबेल, आनंद सिंघवी, प्रकाश पीपाड़ा, राजेश सेठिया, अभिषेक नाहर, अरविंद जामड, बाबूलाल बोहरा, मुकुनराज बोहरा, सुरेश चोरडिया, सुनील मुनोत, प्रकाशचंद्र सूर्या, राजकुमार बाबेल, दिनेश कुमार गोखरू, गोपाल लोढ़ा, ज्ञानप्रकाश सांखला, अनिल बूलिया, नरेंद्र भंडारी, पियूष खमेसरा, नेमीचंद सुराणा, कमलेश मुनोत आदि ने अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया।
गोल प्याऊ चौराहा का नाम महावीर स्वामी सर्किल करने की मांग –
शोभायात्रा के दौरान समिति के सहसंयोजक राजेंद्र सिंह सुराणा ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष गोल प्याऊ चौराहा का नाम बदलकर महावीर स्वामी सर्किल रखने की मांग रखी। जिस पर शीघ्र ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया।
सामूहिक स्नेहभोज व शोभायात्रा से दिया स्वच्छता का संदेश –
सकल श्वेतांबर जैन समाज भीलवाड़ा द्वारा आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत शोभायात्रा के दौरान शीतल जल व छाछ काउंटर मै प्लास्टिक उत्पादकों का उपयोग नहीं कर पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया।

0 Response to " ध्वजारोहण, शोभायात्रा का आयोजन, रक्तदान शिविर मै खून देने की लगी होड़, 431 यूनिट हुआ रक्तदान, सामूहिक स्नेहभोज मै आए हजारों श्रद्धालु"
एक टिप्पणी भेजें