44 बीएससी स्टूडेंट ने संस्थान का एक दिवसीय दौरा किया।
रिपोर्टर:-आशीष डालमिया
मालपुरा | केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में शैक्षणिक भ्रमण पर कोटा एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कॉलेज ऑफ़ फॉरेस्ट्री एंड हॉर्टिकल्चर झालावाडा के 44 बीएससी स्टूडेंट ने संस्थान काएक दिवसीय दौरा किया l डॉ अशोक कुमार एवं श्रीमती नीथा पी. फैकल्टी मेंबर कॉलेज ऑफ़ फॉरेस्ट्री एंड हॉर्टिकल्चर झालावाड़ के साथ बीएससी फॉरेस्ट्री व हॉर्टिकल्चर के 44 विद्यार्थी 10 दिन के भारत भ्रमण टूर पर अविकानगर संस्थान में खरगोश सेक्टर, बकरी सेक्टर, दुम्बा सेक्टर, मालपुरा सेक्टर, पाटनवाड़ी भेड़ के सेक्टर, वूल प्लांट तथा मेडिसिनल प्लांट आदि को अपने कोर्स के हिसाब से किया विजिट l 44 विद्यार्थियों ने अविशान भेड़ के दो, तीन, व चार मेमने देखकर प्रभावित हुई l झालावाड़ कॉलेज के विद्यार्थियों ने संस्थान के फॉरेस्ट्री एवं हॉर्टिकल्चर के मॉडल का भी किया विस्तृत अध्ययन l एटिक सेंटर के प्रभारी श्री मोहन सिंह, अविशान सेक्टर पर श्री सुनील लड्डा पशुधन सहायक, श्री मुकेश शर्मा पशुधन सहायक आदि रहे उपस्थित l

0 Response to "44 बीएससी स्टूडेंट ने संस्थान का एक दिवसीय दौरा किया।"
एक टिप्पणी भेजें