Advertisement

45 विद्यार्थियों के दल ने किया भ्रमण।

45 विद्यार्थियों के दल ने किया भ्रमण।



रिपोर्टर:- आशीष डालमिया

 मालपुरा  | केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर में महात्मा ज्योति राव फूले कॉलेज सोडाला, जयपुर के 2 वर्षीय पशुधन सहायक डिप्लोमा के 45 विद्यार्थी ने अविकानगर संस्थान के भेड़ बकरी व खरगोश के सेक्टरों का शैक्षणिक  भ्रमण किया गया l सेक्टर पर उपस्थित प्रभारी एवं वैज्ञानिकों द्वारा भेड़ बकरी और खरगोश में किए जाने वाले स्वास्थ्य प्रबंधन, पोषण प्रबंधन, मौसम आधारित प्रबंधन एवं चारा प्रबंधन आदि विषय पर विस्तार से पशुधन सहायक डिप्लोमा के  विद्यार्थियों को दी गई जानकारियां l भेड़ बकरी एवं खरगोश के टीकाकरण, स्वास्थ्य एवं विभिन्न मौसम आधारित बीमारियों के बारे में पशुधन सहायक विद्यार्थियों ने विस्तृत रूप से सेक्टरों पर उपस्थित पशु चिकित्सक  एवं पशुधन सहायक स्टाफ ने दी जानकारी l सेक्टर 9 के प्रभारी  सुरेंद्र सिंह राजपूत एवं  एटिक सेंटर के प्रभारी  मोहनसिंह द्वारा संस्थान का एक दिवसीय दौरा किया गया l संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ अमर सिंह मीना ने दी जानकारी l

0 Response to "45 विद्यार्थियों के दल ने किया भ्रमण।"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status