Advertisement

बीमा विभाग ने 489 बीमेदारों को सेवानिवृति से पूर्व राशि का भुगतान कर लाभान्वित किया

बीमा विभाग ने 489 बीमेदारों को सेवानिवृति से पूर्व राशि का भुगतान कर लाभान्वित किया

 

टोंक। बीमा विभाग ने माह अप्रैल 2023 एवं मार्च 2024 के मध्य सेवानिवृत होने वाले राज्य अधिकारी एवं कर्मचारियों के बीमा परिपक्वता स्वत्व प्री भुगतान के तहत 489 बीमेदारों के 42 करोड़ 60 लाख 60 हजार 576 रुपये की राशि का भुगतान शनिवार 1 अप्रैल को ऑनलाइन किया है। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक पवन कुमार शर्मा ने कार्यालय के समस्त कार्मिकों को बधाई देते हुए बताया कि बीमा परिपक्वता अभियान के तहत विभागीय कर्मचारियों ने शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर 489 बीमेदारों को सेवानिवृत्ति से पूर्व राशि का भुगतान कर उन्हें लाभान्वित किया है।

0 Response to "बीमा विभाग ने 489 बीमेदारों को सेवानिवृति से पूर्व राशि का भुगतान कर लाभान्वित किया"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status