70 से अधिक गौशालाओं को चारा खरीदने के लिये दिया अनुदान
सोमवार, 10 अप्रैल 2023
Comment
भीलवाड़ा । सद्भावना सेवा ट्रस्ट एवं स्माइल फांउण्डेशन के सहयोग से रविवार को शहर के कावांखेड़ा स्थित यश स्वाध्याय भवन में आयोजित कार्यक्रम में मेवाड़ क्षेत्र की 70 से अधिक गौशालाओं मे पल रहे पशुओ के लिये चारा खरीदने हेतु प्रत्येक गौशाला को हजारो रूपयो का अनुदान दिया गया। कार्यक्रम समाजसेवी,दानवीर,श्रीमती स्नेहलता धारीवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्रीमती कांता महावीर चोधरी,मुख्य अतिथि जैन कांफ्रेंस की महिला शाखा राजस्थान की अध्यक्षा श्रीमती नीता बाबेल एवं विशिष्ट अतिथि महामंत्री प्रमिला सुरिया,विमला देवी गोखरू,मधू सांखला,हेमंत कोठारी, ने की। ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती कमला चोधरी ने बताया कि ट्रस्ट और फाउण्डेशन मिलकर पिछले 23 वर्षो से जरूरतमंद को वस्त्र,अन्न एवं चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करा रहा है। रविवार को 37 गौशालाओ के संचालक उपस्थित थें। जिनमें सुवाणा,बनेड़ा,कनेछन कलां,फुलिया कलां,रायपुर,पारोली,कोटडी,मंगवा

0 Response to " 70 से अधिक गौशालाओं को चारा खरीदने के लिये दिया अनुदान"
एक टिप्पणी भेजें