प्रदेश में भ्रष्टाचार,अपराध, अराजकता चरम पर --सी पी जोशी
रिपोर्टर:-अशोक शर्मा
टोक ।भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का टोंक आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और प्रदेश के किसी भी कार्यकर्ता को नाराज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत मानते हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार,अपराध, अराजकता चरम पर है। राजस्थान सरकार की गलत नीतियों, जन विरोधी नीतियों, बिजली विभाग की मनमानी, चिकित्सालयो की अव्यवस्थाओं , किसानों को ऋण नहीं मिलने के कारण हो रही परेशानियां, युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध नहीं होने से उत्पन्न बेरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के ऊपर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, कर्मचारियों की परेशानियों, जर्जर सड़क व्यवस्था एवं दम तोड़ती कानून व्यवस्था से राजस्थान का आम जन परेशान है।हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राजस्थान की गूंगी, बहरी सरकार को राजस्थान से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।राजस्थान भाजपा का एक एक कार्यकर्ता राजस्थान की सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पबद्ध है।राजस्थान के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हम आठ माह बाद भ्रष्टाचारी सरकार को हटाकर राजस्थान में सरकार बनाएंगे।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, जिला प्रमुख सरोज बंसल,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल,गणेश माहुर,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर,लक्ष्मी जैन,नरेश बंसल,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,प्रभु बाडोलिया,जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़,बेनी प्रसाद जैन, मंडल अध्यक्ष धोलू गुर्जर,किशनगोपाल जाट, रामकिशन गुर्जर,बीना छामुनिया,नीलिमा आमेरा,लवेश मीणा,कमलेश यादव, देवराज गुर्जर,मेघराज जाट,राजू कश्यप,उमराव सिंह,आरडी गुर्जर,रमाकान्त यादव, नंदलाल छान,हनुमान बरवास,धर्मेन्द्र सिंह राजावत,मुकेश किराड़,मनीष सिसोदिया,विजय मालपानी, शम्भू शर्मा,रविन्द्र कुमावत, राजेश गुर्जर, विकास चोपड़ा,शिवराज गोरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Response to "प्रदेश में भ्रष्टाचार,अपराध, अराजकता चरम पर --सी पी जोशी "
एक टिप्पणी भेजें