Advertisement

 बीजेएस महिला विंग द्वारा आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

बीजेएस महिला विंग द्वारा आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन



भीलवाडा | आदिनाथ भवन कांचीपुरम में बीजेएस महिला विंग की संरक्षिका श्रीमती पुष्पा गोखरू के सानिध्य मै आज महिलाओं की आशु भाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे 100 से अधिक  महिलाओं ने निम्न विषयों के आधार पर भाषण प्रतियोगिता रखी गई । वर्तमान में वर्धमान की आवश्यकता, प्रभु महावीर के सिद्धांतों की कितनी पालना हो रही है, अहिंसक कैसे बने, अनेकान्त क्या है, अपरिग्रही कौन होता है, नारी शिक्षा क्यो महत्वपूर्ण, परिवार में बेटी की भूमिका, माता पिता का स्थान कोनसा, वर्तमान मै सोशल मीडिया की आवश्यकता क्यो,  एक गृहिणी का समाज मे क्या योगदान होता है आदि विषय पर सभी  महिलाओं ने अपने विचार रखे। बीजीएस अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, महामंत्री ललित लोढ़ा ने बीजेएस संगठन के बारे में विस्तार से बताया व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। मीडिया प्रभारी मनीष बंब ने बताया कि प्रतियोगिय में प्रथम श्रीमती नीतू पारख रही वही द्वितीय श्रीमती निर्मला बुलिया व तृतीय श्रीमती नीलम सेठ रही। सभी प्रतिभागियों को बीजे एस द्वारा सान्त्वना पुरस्कार भेट किए गए।  भीलवाड़ा चेप्टर के महामंत्री ललित लोढ़ा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र पीपाड़ा की विशेष उपस्थिति रही ।महिला विंग की संरक्षिका श्रीमती पुष्पा गोखरू ,अध्यक्षा श्रीमती गुणमाला बोहरा महामंत्री श्रीमती मधु मेड़तवाल, कोषाध्यक्षा श्रीमति अरुणा पोखरणा, मार्गदर्शिका शकुन्तला बोहरा उपाध्यक्षा सुनिता पीपाड़ा, मधु लोढा मधु साँखला, रीना शिशोदिया सुशीला सिपानी,प्रियंका पीपाड़ा प्रियंका कोठारी प्रियंका चौधरी, निकिता बोहरा, ज्योति संचेती,ममता खटोड़,  संगीता सुराणा, नीलम रांका आदि ने सहयोग रहा। निर्णायक के रूप में श्रीमती रेणूका जैन  श्रीमती ज्योति शिशोदिया, श्रीमती अदिति सेठिया सहित सभी सदस्यों का भी विशेष सहयोग 

0 Response to " बीजेएस महिला विंग द्वारा आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status