क्रय-विक्रय सहकारी समिति निवाई की अनीता बेनीवाल बनी अध्यक्ष, एक मत से हुई विजयी
मंगलवार, 4 अप्रैल 2023
Comment
ममता मीणा बनी उपाध्यक्ष
निवाई | क्रय-विक्रय सरकारी समिति निवाई का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर अनिता बेनीवाल सिरोही को एक मत से निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मतदान के दौरान 11 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अनिता बेनीवाल को 6 तथा निकटतम प्रतिद्वंदी को पांच मत प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि एक मत से अनिता बेनीवाल सिरोही को निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष ममता मीणा दत्तवास को घोषित किया गया। इस दौरान कैलाश बेनीवाल, राजेश चौधरी, विश्राम गुर्जर, ब्रह्मप्रकाश गुर्जर, प्रभु चौधरी, राजू मीना, देवीशंकर जाट, राजाराम मेदार, पुखराज गुर्जर, गिर्राज बेनीवाल सहित सहकारिता विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

0 Response to " क्रय-विक्रय सहकारी समिति निवाई की अनीता बेनीवाल बनी अध्यक्ष, एक मत से हुई विजयी"
एक टिप्पणी भेजें