Advertisement

भैरूजी महाराज का मेले में कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

भैरूजी महाराज का मेले में कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

 

रिपोर्टर:-लक्ष्मी चन्द शर्मा 

निवाई | सेदरिया में भैरुजी महाराज के प्रतिवर्ष लगने वाला मेला रविवार को गुदरी मेले के साथ समापन हुआ। सरपंच कानाराम गुर्जर ने बताया कि शनिवार को पंडितों ने विधि विधान के साथ मेले का शुभारंभ किया। मेले में जलेबी, मिठाई, आइसक्रीम, बच्चों के खिलौने, कपड़े, झूला-चकरी, बर्तनों की दुकानें से ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। सरपंच कानाराम गुर्जर ने बताया कि मेले में ग्राम पंचायत सेदरिया द्वारा प्रतियोगिता में  घोडी चाल में प्रथम सीताराम हरसल, द्वितीय प्रहलाद छावडी व पट्टी दौड हरजीराम खटाणा व द्वितीय शिवराज डोई,  पुरुष चाल में सांवरमल खणदेवत व द्वितीय अकिंत बडागांव, ऊंट दौड में हीरालाल हरसल विजेता रहे। विजेता व उपविजेता को ईनाम देकर व माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। मेले में सेदरिया, बराड़ी, किशोरपुरा,दहलोद, बिचपडी, भांवता, भावती  राधा गोविंदपुरा, विजयगोविंदपुरा, ललवाड़ी, लुहारा व हरभांवता सहित आसपास के लोगों ने खरीददारी की। मेले में सुरज सेठ, कानाराम मेंबर, मन्नालाल गुर्जर, डां देवराज गुर्जर, रेवडमल गुर्जर, गिर्राज बोकण, सुनील, श्योराम हरसल, राजेश गुर्जर,नादान गुर्जर सहित कई लोग मौजूद थे।

0 Response to "भैरूजी महाराज का मेले में कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status