कला प्रदर्शनी का समापन
बुधवार, 5 अप्रैल 2023
Comment
सभी प्रतिभागी कलाकारांे को एल.एन.जे. समूह की तरफ से प्रोत्साहन पुरस्कार
भीलवाड़ा | आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा एवं एल.एन.जे. समूह के सहयोग से राजस्थान दिवस के उपलक्ष में चल रही 5 दिवसीय कला प्रदर्शनी का समापन आज दिनांक 04.04.2023 को सांय 4 बजे आकृति आर्ट गैलेरी में एल.एन.जे. गु्रप के ओ.एस.डी. रजनीश कुमार एवं हारून मोहम्मद के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
जानकारी देते हुये संस्था सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि समापन के अवसर पर वरिष्ठ मूर्तिकार गोवर्धन सिंह पंवार, मंजू मिश्रा, इकबाल हुसैन, सत्यनारायण सोनी, गोपाल दास वैष्णव, हंसराज मीणा, गीतांजलि वर्मा, कपिल खन्ना, बालकिशन जांगीड़, सीमा सांखला, बिन्दु जोशी, कैलाश पालिया, के.जी. कदम, नतालिया बाहुशेविच, ज्योति पारीक, रामेश्वर जीनगर, राहुल सिंह, अनुश्रुति जैन, राजेश जोशी, लोकेश जोशी, नारायण सुथार, दीपिका पाराशर, हर्षित वैष्णव, निखिल सांवरिया, नेहा पूर्बिया, कोमल रानी, अक्षी मेहता, कृतिका सोमानी, माही मुन्दड़ा, बबलु कुमार रेगर को एल.एन.जे. समूह की तरफ से प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी श्रृंखला में पेन्टिग प्रतियोगिता मंे विजेता जुनियर वर्ग मंे ख्याति सामरिया, युक्ति पेशवानी, पूर्वी पोसवाल, जानवीं जैन, आरव बिरला एवं सीनियर समूह में नजमा परवीन, माही मून्दड़ा, फहम खान, धर्मीष्ठा सारस्वत, अक्षिमा त्रिपाठी को भी प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रदर्शनी के समापन के अवसर पर शहर के 70 से अधिक कलाप्रेमी मौजूद रहे। कैलाश पालिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

0 Response to "कला प्रदर्शनी का समापन"
एक टिप्पणी भेजें