Advertisement

आधार से लिंक करवाने में कोटा नम्बर वन

आधार से लिंक करवाने में कोटा नम्बर वन


 86 फीसदी नरेगा श्रमिकों का बैंक अकाउंट आधार से लिंक करवाया, आधार से लिंक नहीं होने पर रूकेगा भुगतान

कोटा | नरेगा श्रमिको को बैंक अकाउंट से आधार लिंक करवाना जरूरी है। अकाउंट से आधार लिंक नहीं होने पर नरेगा श्रमिक को भुगतान नहीं होगा। सरकार के निर्देशों के बाद जिला परिषद की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्डधारी नरेगा मजदूरों का आधार, बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए मिशन मोड़ पर अभियान चलाया जा रहा है। कैंप लगाकर श्रमिको के अकाउंट आधार से लिंक करवाए जा रहे है।

जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ममता तिवाडी ने बताया कि नरेगा श्रमिकों के बैंक अकाउंट आधार से लिंक करवाने में कोटा पहले स्थान पर है। कोटा जिले में 86 प्रतिशत श्रमिकों के बैंक अकाउंट आधार से लिंक हो चुके है। बाकी श्रमिकों के अकाउंट आधार से लिंक करवाए जा रहे है। क्योंकि जिन नरेगा श्रमिकों का अकाउंट, आधार से लिंक नहीं होगा उनका भुगतान नहीं किया जाएगा।

तिवाडी ने बताया कि जिले में कुल 3 लाख 27 हजार 735 श्रमिको में से 1 लाख 95 हजार 723 एक्टिव श्रमिक है। इनमें से 1 लाख 68 हजार 799 श्रमिको के अकाउंट आधार से लिंक करवाए जा चुके है। जो प्रदेश में सबसे ज्यादा 86.24 फीसदी है।

सुल्तानपुर ब्लॉक में सबसे ज्यादा

जिले के 5 ब्लॉक में से सबसे ज्यादा सुल्तानपुर ब्लॉक के श्रमिकों के अकाउंट आधार से लिंक हुए है। सुल्तानपुर में 51 हजार 228 श्रमिकों मेंसे 43 हजार 347, इटावा ब्लॉक में 48 हजार 378 श्रमिकों मेंसे 40 हजार 112, खैराबाद ब्लॉक में 40 हजार 193 मेंसे 35 हजार 369, सांगोद ब्लॉक में 38 हजार 91 मेंसे 35 हजार 227 व लाडपुरा ब्लॉक में 17 हजार 237 मेंसे 14 हजार 744 श्रमिको के बैंक अकाउंट आधार से लिंक हो चुके है

0 Response to "आधार से लिंक करवाने में कोटा नम्बर वन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status