Advertisement

बहरोड़ विधायक बलजीत सिंह के साथ युवाओं ने लगाई दौड़

बहरोड़ विधायक बलजीत सिंह के साथ युवाओं ने लगाई दौड़



सरकारी नौकरियों में राजस्थान के युवाओं को ही मिले रोजगार

रिपोर्टर:-लक्ष्मी चन्द शर्मा 

निवाई |  बहरोड विधायक बलजीत यादव ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर युवाओं के साथ निवाई में अहिंसा सर्किल से दौड़ लगाई। निर्दलीय विधायक बलजीत यादव के साथ सैकड़ों युवा अहिंसा सर्किल से दौड़ लगाते हुए रवाना हुए । शहर के अहिंसा सर्किल से दौड़ शुरू होकर महावीर मार्गए शिवाजी मार्केट,प्रताप स्टेडियम, चिंताहरण गणेश मंदिर, एसबीआई बैंक के सामने, रेलवे फाटक से बाईपास पर पहुंचकर पूरी हुई।निर्दलीय विधायक बलजीत सिंह ने काले कपड़े पहनकर दौड़ लगाई। इसके बाद निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में दौड़ लगाकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का कार्य चल रहा है । उन्होंने बताया कि 156 विधानसभा क्षेत्रों में दौड़ का कार्य पूरा हो चुका है । निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र में मेरी 156 भी विधानसभा क्षेत्र है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी राजस्थान सरकार से यह मांग है कि राजस्थान सरकार पांच लाख भर्तियां निकालें जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल सके। पेपर लीक में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा मिले। राजस्थान सरकार ऐसा नियम बनाए की राजस्थान की भर्तियों में राजस्थान के ही युवाओं को मौका मिले। 22 राज्यों में ऐसा नियम लागू है जहां केवल उसी राज्य के युवाओं को मौका मिलता है। 22 राज्यों में नियम बनाकर भर्तियों को रिजर्व कर लिया गया है। किसानों को फसल का पूरा दाम मिले। भ्रष्टाचार पर लगाम लगे तथा सरकारी विद्यालयों की दशा सुधरे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आश्वासन दिया था किंतु उन्होंने आश्वासन देकर मना कर दिया। इस प्रकार यादव समाज के लोगों ने विधायक बलजीत यादव माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जगदीश यादव, एडवोकेट बनवारीलाल यादव, बीरबल यादव, अशोक लांगडी, प्रिन्स लदाणा, सुरेश बैसला, मुकेश खटाणा, अशोक, बसराम अधाणा, सोनू सैन, लवराज डोई, एडवोकेट हरिराम गुर्जर, नारंगी मीणा, चन्द्रमोहन गुर्जर, रमेश झापडी, राकेश खारोल, दयाराम गुर्जर, प्रधान बैरवा, अनिल नोहटा सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे। 

0 Response to "बहरोड़ विधायक बलजीत सिंह के साथ युवाओं ने लगाई दौड़"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status