भगवान महावीर हैं जन-जन की आस्था-दिलीप इसरानी
मंगलवार, 4 अप्रैल 2023
Comment
भगवान महावीर मार्ग का पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण
अहिंसा सर्किल से बाईपास तक के सडक मार्ग का नामकरण हुआ महावीर मार्ग
रिपोर्टर :-जाकिर अली
निवाई | महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर शहर में स्थित झिलाई रोड का नाम महावीर मार्ग रखा गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ मार्ग का उद्घाटन किया। पार्षद नितिन छाबड़ा ने जानकारी देते बताया कि जैन समाज के लोगों द्वारा नगर पालिका की बैठक में झिलाइ रोड का नाम बदलने की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। इसलिए गत नगर पालिका बोर्ड बैठक में मार्ग का नाम बदल कर महावीर मार्ग रखा गया है। इस मार्ग का नाम महावीर मार्ग रखने पर जैन समाज के लोगों में खुशी की लहर है। जैन समाज के लोगों ने इस दौरान भगवान महावीर के जमकर जयकारे लगाए। ढोल नगाड़ों के साथ, मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।
वही नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बताया कि कई वर्षों से इस मार्ग का नाम महावीर मार्ग रखने की मांग जैन समाज द्वारा की जा रही थी। किन्हीं कारणवश इस मार्ग का नाम बदलने में देरी हो रही थी। किंतु महावीर जयंती के शुभ अवसर पर इस मार्ग का नाम महावीर मार्ग रखा गया है। गत नगर पालिका की बैठक में सर्व सहमति से नगर पालिका बोर्ड द्वारा इसका प्रस्ताव लिया गया था।
इस दौरान पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पारस जैन, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराना, राजेश गुरुजी, पार्षद कमलेश किराड, पार्षद अल्लाहरखा देशवाली राकेश संघी, मनोज पाटनी, दीपेश चंववरिया, महावीर जैन माधोराजपुरा वाले, पवन बोहरा, सुनील भांजा, संजय सिरस, मोहित जैन, रजत जैन, विशाल जैन, हर्षित संघी सहित सैकड़ों जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

0 Response to " भगवान महावीर हैं जन-जन की आस्था-दिलीप इसरानी"
एक टिप्पणी भेजें