निवाई | जमात क्षेत्र से शनिवार की देर शाम अज्ञात चोरों ने एक बाईक चोरी कर ले गए। पीडित गणेशनारायण पुत्र मोतीलाल गुर्जर निवासी एंचेर तहसील चौथ का बरवाडा ने बताया कि वह प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहसील कॉडिनेटर है जो शनिवार की देर शाम जमात के किसी किसान के फसल सर्वे करने के लिए आए थे । जिसको उसने किसान के साथ बाइक को खडी करके एक चाय की दुकान पर चाय पीने लग गए। चाय पीकर वापस गए तो बाइक गायब मिली। जिसको आसपास तलाश करने एवं लोगों से पूछताछ करने के बाद बाइक नहीं मिली। जिसको लेकर उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके बाइक एवं चोर की तलाश में जुट गई है।
0 Response to "देर शाम अज्ञात चोरों ने एक बाईक चोरी हुई "
0 Response to "देर शाम अज्ञात चोरों ने एक बाईक चोरी हुई "
एक टिप्पणी भेजें