Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए



रिपोर्टर:- जाकिर अली 

 निवाई | देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल दो युवकों को निवाई राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया। जहां पर गंभीर रूप से घायल युवकों का चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वही जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल सोनू पुत्र रामकरण सांसी उम्र 24 वर्ष निवासी आलियाबाद और भांजा धर्म सिंह पुत्र कबूल सिंह उम्र 15 वर्ष निवासी ललवाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां गंभीर रूप से घायल होने पर मामा सोनू और भांजा धर्म सिंह को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल टोंक के लिए रेफर कर दिया।

वही जानकारी के अनुसार देर रात मामा सोनू और भांजा धर्म सिंह किसी कार्य के चलते शिवदासपुरा से हरभावता की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हरभावता मोड़ पर यह हादसा हो गया। 108 एंबुलेंस कोथून के स्टाफ कर्मियों ने घटना की संपूर्ण जानकारी मोबाइल के द्वारा घायलों के परिजनों को दी गई। वहीं गंभीर घायलों का फिलहाल इलाज टोंक जिला अस्पताल में चल रहा है।

0 Response to "अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status