निवाई | हनुमान जन्मोत्सव को लेकर गुरूवार को हनुमान मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजन सम्पन्न होगें। जन्मोत्सव पर बावड़ी वाले बालाजी मंदिर में मंदिर पुजारी पं.गोपाललाल शर्मा व पं.शैलेंद्र शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ बालाजी का अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के बाद भगवान के चोलार्पण कर फूल बंगले एवं छप्पन भोग की झांकी सजाकर भोग लगाया जाएगा। हनुमान जंयती पर प्राचीन मोरिया वाले बालाजी, विश्व शांति आश्रम, कुंज बिहारी आश्रम, दादूदयाल आश्रम, संकट मोचन हनुमान मंदिर, चिंताहरण हनुमान मंदिर, गांव दादिया स्थित बीड वाले बालाजी मंदिर, बूढला बालाजी, छोरिया बालाजी, भातडिया बालाजी, सीन्दरा बालाजी, लुहारा बालाजीधाम मंदिर में दिनभर धार्मिक आयोजन व अनुष्ठान किए जाएगें। हनुमान जयन्ती पर हजारों श्रद्धालु हनुमानजी महाराज के दर्शन करेगें।
0 Response to " हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में होगें अनेक धार्मिक अनुष्ठान"
0 Response to " हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में होगें अनेक धार्मिक अनुष्ठान"
एक टिप्पणी भेजें