पूर्व में प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत निस्तारण से शेष रहें प्रकरणों का निस्तारण करने हेतु पंचायत समिति स्तर पर संशोधित शिविर कार्यक्रम
बुधवार, 5 अप्रैल 2023
Comment
भीलवाडा,। जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी के आदेशानुसार जिले में पूर्व में प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में निस्तारण से शेष रहें प्रकरणों का चिन्हीकरण करा उनके निस्तारण करने एवं संबंधित ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उन्हें कैंप दिवस पर आमंत्रित कर क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करने, आमजन संबंधी अन्य कार्यो को संपादित/निस्तारित कराने हेतु पंचायत समिति स्तर पर आयोजित किए जाने वाले शिविर दिनांक में संशोधन किया गया है।
आदेशानुसार शिविरों के प्रभारी अधिकारी संबंधित उपखण्ड अधिकारी होंगे। शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक पंचायत समिति मुख्यालयों पर पर्यवेक्षणीय अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित किये जायेगे।
संशोधित कार्यक्रम अनुसार आसींद व मांडल पंचायत समिति मुख्यालय का शिविर 12 अप्रैल को, करेड़ा व रायपुर पंचायत समिति मुख्यालय का शिविर 13 अप्रैल को, शाहपुरा व बदनौर पंचायत समिति मुख्यालय का शिविर 18 अप्रैल को, बिजौलिया व जहाजपुर पंचायत समिति मुख्यालय का शिविर 19 अप्रैल को, हुरड़ा व बनेड़ा पंचायत समिति मुख्यालय का शिविर 20 अप्रैल को, कोटड़ी व सुवाणा पंचायत समिति मुख्यालय का शिविर 21 अप्रैल को, मांडलगढ़ व सहाड़ा पंचायत समिति मुख्यालय का शिविर 22 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा।

0 Response to " पूर्व में प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत निस्तारण से शेष रहें प्रकरणों का निस्तारण करने हेतु पंचायत समिति स्तर पर संशोधित शिविर कार्यक्रम"
एक टिप्पणी भेजें