एनीमिया रोग को कम करने के लिए शक्ति दिवस आयोजित
बुधवार, 5 अप्रैल 2023
Comment
टोंक। एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चिकित्सा विभाग ने मंगलवार को सीएचसी, पीएचसी, उप स्वास्थ्य केद्रांे तथा आंगनवाड़ी केद्रांे में शक्ति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस अग्रवाल ने बताया कि एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत बच्चों, किशोर-किशोरियांे, गर्भवती एवं धात्री माताओं में एनीमिया की दर कम करने के लिए माह के प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि शक्ति दिवस का उद्देश्य समुदाय व लाभार्थियों में एनीमिया के नियंत्रण के लिए स्क्रीनिंग, हिमोग्लोबिन की जांच, उपचार तथा इस रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

0 Response to "एनीमिया रोग को कम करने के लिए शक्ति दिवस आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें