कृषि महाविद्यालय व जांगिड ब्राह्मण समाज के छात्रावास का विधायक प्रशांत बैरवा आज करेगें शिलान्यास
बुधवार, 5 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | कृषि महाविद्यालय झिलाय के भवन का बुधवार को शिलान्यास किया जाएगा। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट शंकरलाल चौधरी ने बताया कि शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री लालचन्द कटारियां, विधायक प्रशांत बैरवा एवं वाईस चान्सलर बलराजसिंह द्वारा विधिवत कृषि महाविद्यालय भवन का शिलान्यास करेगें। इसी प्रकार जांगिड समाज तहसील सभा व श्री विश्वकर्मा जांगिड ब्राह्मण समाज विकास समिति के तत्वावधान में बुधवार को खणदेवत रोड पर जांगिड छात्रावास भवन का शिलान्यास किया जाएगा। रामेश्वरप्रसाद जांगिड ने बताया कि छात्रावास का शिलान्यास समारोह में मुख्यअतिथि विधायक प्रशांत बैरवा द्वारा सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बद्रीलाल जांगिड बीडोली करेगें। विशिष्ट अतिथि कांग्र्रेस ब्लाक अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी, शहर अध्यक्ष पारस पहाडी, हंसराज मीणा, सीताराम शर्मा रहेगें।

0 Response to " कृषि महाविद्यालय व जांगिड ब्राह्मण समाज के छात्रावास का विधायक प्रशांत बैरवा आज करेगें शिलान्यास"
एक टिप्पणी भेजें