मंडकला माली समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया,
जिले के माली समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री गहलोत से मिले।
रिपोर्टर:-(ओपी शर्मा)
पीपलू | 3 अप्रेल 2023 को मांडकला सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों ने टोंक जिला माली समाज के पदाधिकारियों के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से CMO में मिलकर 22 अप्रेल को मांडकला में होने वाले सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन कराया एव सम्मेलन में पधारने का निमंत्रण दिया, साथ ही समाज के लोगों ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सम्मेलन में आने का न्योता दिया । टोंक माली समाज जिला अध्यक्ष कैलाश मोरी ने बताया कि जिले के माली समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से जयपुर में मिला और सम्मेलन में आने के लिए निमंत्रण दिया जिसमें समाज के जिला अध्यक्ष कैलाश मोरी ,प्रदेश उपाध्यक्ष महासभा माली समाज कैलाश आर्यवीर ,जिला उपाध्यक्ष हरि नारायण सैनी बालिथल,जिला महामंत्री सम्मेलन अध्यक्ष देवलाल , सीताराम अजमेरा, बाबू लाल मावर टोडा ,सम्मेलन कोषाध्यक्ष बाबूलाल डिगोलिया, किशन लाल संरक्षक रामलाल जी निर्माण समिति कोषाध्यक्ष, शिवनारायण ठेकेदार डीआर पूर्व, भवरलाल कछावा, जयनारायण नसिया, रामदेव शंकर, रामेश्वर बालीथल, रामस्वरूप ,नरेश, रामदयाल, धर्मशाला निर्माण समिति टोडारायसिंह, रामस्वरूप बस्सी आदि समाज के लोगों ने जयपुर में जाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले ।

0 Response to "मंडकला माली समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया,"
एक टिप्पणी भेजें