हनुमान जन्मोत्सव पर हुवे विभिन्न कार्यक्रम
शनिवार, 8 अप्रैल 2023
Comment
भीलवाड़ा | श्री एकता हनुमान विकास सेवा समिति महिला आश्रम माली खेड़ा द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम सयोंजक दुर्गालाल मावर, सह संयोजक विनोद सुथार, निर्मल के सानिध्य में श्री एकता हनुमान मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया, जिसमे प्रातःकाल लाइटिंग, फूल मालाओं से भव्य श्रृंगार करते हुए पंडित पवन शर्मा द्वारा हवन, ध्वज पूजन किया गया हवन में यजमानों ने आहुतियां दी।
समिति सचिव दिनेश कुमार माली ने बताया कि सायंकाल भक्तगणों ने सुंदरकांड का पाठ किया,बच्चो द्वारा रंगोलियां बनाई गई, पुजारी निर्मल वैष्णव, भैरू वैष्णव ने महाआरती कर प्रसाद का लगा वितरण किया, क्षेत्रवासियों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया, महिलाओं ने भक्तिगीत गाकर आनंद लिया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सुमित तुन्दवाल, सचिव दिनेश माली, राहुल जांगिड़, शांतिलाल सुथार, संपत माली, किशन माली, तेजू, प्रभात वर्मा, सावर लाल, भैरू लाल, राजेन्द्र बरवाडिया, राजू माली, बबलू, कालू, भेरू गढ़वाल, उगमा, देवीलाल, रोशन, रोहित, बाबू, श्याम सुंदर नोलखा, अंजना सोमानी, निशा जैन, पीरू, गोपाल, भंवरसहित सदस्य, भक्तगणों ने जन्मोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।

0 Response to "हनुमान जन्मोत्सव पर हुवे विभिन्न कार्यक्रम"
एक टिप्पणी भेजें