बजरी चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तारः
मलारना डूंगर से एक महीने से फरार था, ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागा था
सवाई माधोपुर | पुलिस ने बजरी चोरी सहित एक्ट के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी पिछले एक महीने से फरार चल रहा था। उसे सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हेड कॉन्स्टेबल मदनलाल विश्नोई ने बताया कि आरोपी हनुमान माली पुत्र जगदीश माली निवासी सैनीपुरा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी 2023 बिच्छीदौना बनास नदी से अवैध बजरी खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बजरी परिवहन की सूचना मिली थी। जिस पर ।ैप् प्रहलाद मीणा ने मौके पर पहुंचकर बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया था। घटना के समय ड्राइवर मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी हनुमान माली के खिलाफ बजरी चोरी सहित डडक्त् एक्ट में मामला दर्ज किया था।
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी हनुमान माली को गिरफ्तार किया है। हेड कॉन्स्टेबल ने मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि ैच् हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन पर वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है।

0 Response to "बजरी चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तारः"
एक टिप्पणी भेजें