Advertisement

छात्राओं ने विष्वविद्यालय वरीयता सूची में बनाया स्थान महाविद्यालय ने किया सम्मानित

छात्राओं ने विष्वविद्यालय वरीयता सूची में बनाया स्थान महाविद्यालय ने किया सम्मानित

 



टोंक | सैंट सोल्जर महिला महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा महर्षि दयानंद सस्वती विष्वविद्यालय, अजमेर की मुख्य परीक्षा में वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राआें को महाविद्यालय निदेषक बाबू लाल शर्मा तथा प्रबंध निदेषक हितेष शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। 

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ.प्रिया सक्सेना नें बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती विष्वविद्यालय की वर्ष 2018,2019,2020,2021 तथा 2022 (केवल कला वर्ग) की स्नातकोर परीक्षाओं की वरीयता सूची हाल ही में जारी की गई है। इस वरीयता सूची में विष्वविद्यालय से सम्बद्ध निजी महाविद्यालयों में टोंक जिले के सैंट सोल्जर महिला स्नातकोर महाविद्यालय की छात्रा आफरीन ने वर्ष 2018 में प्राणिषास्त्र में  नीषू जैन ने वर्ष 2018 में रसायन विज्ञान में, उरूज़ खान नें वर्ष 2020 में प्राणिषास्त्र में, आकांक्षा सैनी ने 2021 में वनस्पति शास्त्र में, अर्पणा गौŸाम ने वर्ष 2021 में वनस्पति विज्ञान में, इषिता सोनी ने वर्ष 2022 में अंग्रेजी में तथा रितिका शर्मा नें वर्ष 2022 में भूगोल में वरीयता सूची में अपना स्थान बनाकर महाविद्यालय तथा अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है। 

छात्राओं के अभिनंदन समारोह में अपने उद्बोधन में महाविद्यालय निदेषक बाबू लाल शर्मा नें कहा कि छात्राओं की यह सफलता उनके नियमित अध्ययन, अनुषासन, अध्यापकों तथा उनके स्वयं के प्रयास का सुफल है। अभी तो यह प्रथम सीढ़़ी है, इन छात्राओं का परिश्रम इन्हे भविष्य में ऊँचाइयों तक लेकर जाएगा। इस अवसर पर प्रबंध निदेषक हितेष शर्मा ने इन छात्राआें को शुभकामना देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कार्यक्रम में उपस्थित अन्य छात्राओं को भी इनसे प्रेरणा प्राप्त कर आगे बढ़ने की बात कही। 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्याख्याता राघवेंद्र सिंह नामा, अमित रणवाल, हरिषंकर शर्मा, हरिओम शर्मा, नितिष शर्मा, आकांक्षा शर्मा, षिप्रा सक्सेना, जीना सबिहा, राजेष पटवा, अवधेष पारीक, पायल साहू, श्रुति सिंह, अर्चना शर्मा,   काजल कंवर, मोहम्मद जुबेर, जेबा अब्बासी, प्रेरणा चौरासिया, अंजली शर्मा, नाजिया खान, आएषा सिद्दीका, ्आदि व्याख्याताआें सहित भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।


0 Response to "छात्राओं ने विष्वविद्यालय वरीयता सूची में बनाया स्थान महाविद्यालय ने किया सम्मानित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status