Advertisement

 जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा, गूंजे महावीर के नारे

जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा, गूंजे महावीर के नारे



शहर में जगह-जगह फूल बरसाकर किया स्वागत, मंदिरों में हुए धार्मिक कार्यक्रम

टोंक | महावीर भगवान का जन्म कल्याणक महा महोत्सव टोंक शहर समेत जिले भर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जैन समाज के लोगों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर शोभा यात्रा निकाली। भगवान महावीर की जन्म जयंती के मौके पर जैन मंदिरों में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

टोंक शहर में सुबह सामूहिक अभिषेक शांतिधारा के बाद दिगंबर जैन नसियां जी से शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों की मधुर संगीत और भगवान महावीर के भजनों में झूमते हुए विशाल जन समुदाय घंटाघर पहुंचा। जहां पुरानी टोंक, हाउसिंग बोर्ड की घोड़े व ऊंट के साथ शोभायात्रा के साथ संगम हुआ। इस दौरान शहर भगवान महावीर के जियो और जीने दो के नारों से गुंजायमान हो गया। विशाल शोभायात्रा का पटेल सर्किल स्थित महावीर जिनालय पहुंचकर विसर्जन हो गया। इसके बाद एक बार फिर भगवान का अभिषेक व शांतिधारा की गई। इससे पहले आदर्श जैन मंदिर से नसिया जैन मंदिर तक विशाल प्रभात फेरी निकाली गई। आदर्शनगर जैन समाज द्वारा निर्मित भव्य झांकी सजाई गई। शोभयात्रा का जगह-जगह जैन समुदाय आदि की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने प्रतिष्ठान बंद रखे।

आवां जैन नसियां जी में हुए धार्मिक कार्यक्रम

श्री भगवान महावीर स्वामी के 2622वें जन्म जयंती महोत्सव के उपलक्ष में सकल दिगंबर जैन समाज आंवा ने अहिंसा शोभायात्रा निकाली। इसमें समस्त जैन समाज ने संपूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया एवं भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो को जन-जन तक पहुंचाया। शोभायात्रा के दौरान ग्राम आंवा भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठा। साथ ही इस खुशी के अवसर पर समस्त जैन समाज ने पूरे गांव में ड्राई फ्रूट्स के पैकेट बांटे। समस्त कार्यक्रम आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य ऐलक नम्रसागर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।

0 Response to " जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा, गूंजे महावीर के नारे"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status