भाजपा का स्थापना दिवस आज
गुरुवार, 6 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | बस स्टेण्ड पर स्थित पाटनी कॉम्पलेक्स भाजपा कार्यालय पर गुरूवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। मनोज पाटनी ने बताया कि गुरूवार को सुबह 10:15 बजे भाजपा का स्थापना दिवस झण्डारोहण करके मनाया जाएगा। स्थापना दिवस पर पार्टी के पूर्व पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,पूर्व विधायक, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, पार्षद,पूर्व पार्षद सहित पार्टी के वरिष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता भाग लेगें।

0 Response to "भाजपा का स्थापना दिवस आज"
एक टिप्पणी भेजें