Advertisement

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया बास्केटबॉल मैदान और सूर्य नमस्कार पेडस्टल का लोकार्पण

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया बास्केटबॉल मैदान और सूर्य नमस्कार पेडस्टल का लोकार्पण


 

जयपुर। पाली  जिला प्रभारी मंत्री श्री टीकाराम जूली ने सोमवार को पाली प्रवास के दौरान विकास कार्यो के लोकार्पण किये। 

प्रभारी मंत्री श्री जूली ने शहर के पुष्पा जैन सर्कल पर नगरपरिषद की ओर से निर्मित सूर्य नमस्कार पेडस्टल का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री श्री जूली ने कहा कि इस तरह के कार्यो से नगर का सौंदर्यीकरण होने के साथ ही आमजन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे।

इसके पश्चात प्रभारी मंत्री जिला क्लब के समीप खेल संकुल पहुंचे। वहां नवनिर्मित बास्केटबॉल मैदान का लोकार्पण किया। प्रभारी मंत्री ने संकुल में उपलब्ध सुविधाओ और भावी योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने राज्य सरकार की ओर से खेल सुविधाओं में किये जा रहे विस्तार, खेलों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

0 Response to "सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया बास्केटबॉल मैदान और सूर्य नमस्कार पेडस्टल का लोकार्पण"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status