हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हनुमान जन्म उत्सव पर रक्ततानचल पर्वत पर केसरिया ध्वज फहराया गया
निवाई | हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हनुमान जन्म उत्सव पर रक्ततानचल पर्वत पर केसरिया ध्वज फहराया गया। दीपेश चंववरिया ने जानकारी देते बताया कि हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता रक्ततान चल पर्वत पर प्रातः 5:30 एकत्रित हुए। जहां पर पर्वत पर भगवान हनुमान का ध्वज फहराया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख दिनेश मणि रत्नम ने सैकड़ों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवा नशे की ओर बढ़ रहा है। देश के युवा अलग-अलग नशा करते हैं। देश की युवा पीढ़ी पर ही देश की उन्नति टिकी रहती है। इसलिए देश के युवा भक्ति की ओर बढ़े। भगवान की पूजा करें। हनुमान जी महाराज को अपना आदर्श मानते हुए उनकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए। वही हमेशा देश के युवाओं को राष्ट्रभक्ति के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। देश के युवाओं को सेवा का कार्य करना चाहिए। कड़े परिश्रम से पढ़ाई करनी चाहिए। नित्य हनुमान चालीसा का पाठ युवाओं को करना चाहिए। हनुमान चालीसा पाठ से युवाओं को हनुमान जी की शक्ति प्राप्त होगी। इसलिए देश के युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। देश की उन्नति के लिए अथक प्रयास करते रहना चाहिए।
इस दौरान दुष्यंत पारीक, वीरेंद्र गौतम, अनिल जाट, मायाराम शर्मा, खुशीराम गुर्जर, सुमित नकवाल, मोहित, रजत, भानु सिंह, हेमंत मोदी, भवानी सोनी, गौरव, राहुल जाट, अजय सेन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to "हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हनुमान जन्म उत्सव पर रक्ततानचल पर्वत पर केसरिया ध्वज फहराया गया"
एक टिप्पणी भेजें