Advertisement

 थ्रेसर मशीन से सरसों की कटाई करते समय मशीन में हाथ चले जाने से एक किसान घायल -जयपुर रेफर

थ्रेसर मशीन से सरसों की कटाई करते समय मशीन में हाथ चले जाने से एक किसान घायल -जयपुर रेफर




निवाई | ग्राम पंचायत चैनपुरा के गांव भावती में रविवार को थ्रेसर मशीन से सरसों की कटाई करने के दौरान एक किसान का मशीन में हाथ चला गया जिससे वह गम्भीररूप से घायल हो गया। गांव भावती में कृषि कार्य करते समय किसान रमेश जाट पुत्र जगदीश जाट निवासी भावती का थ्रेसर मशीन में सरसों की कटाई करते समय मशीन में हाथ चला गया। जिससे हाथ की सभी अंगुलियां कटकर अलग हो गई है। घायल किसान रमेश जाट को गंभीर अवस्था में राजकीय सामुदायिक अस्पताल निवाई में भर्ती करवाया गया जिसकी चिंताजनक स्थिति होने पर चिकित्सको ने उसका प्राथमिक उपचार करके जयपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर सरपंच मदनलाल मीणा मौके पर पहुंचे। सरपंच मीणा ने उच्चाधिरियों व विधायक प्रशांत बैरवा से घायल किसान रमेश जाट को सहायता राशि दिलवाने की मांग की हैं।

0 Response to " थ्रेसर मशीन से सरसों की कटाई करते समय मशीन में हाथ चले जाने से एक किसान घायल -जयपुर रेफर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status