Advertisement

नर्सिगकर्मी से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

नर्सिगकर्मी से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

 


बिना पर्ची कटवाए ड्रेसिंग करवाने पहुंचा, मना करने पर हंगामा किया, मोबाइल तोड़ा

कोटा | एमबीएस हॉस्पिटल में ड्रेसिंग करवाने आए युवक ने जमकर हंगामा किया। माइनर ओटी (डव्ज्) में नर्सिंग कर्मी से मारपीट की।और उसका मोबाइल तोड़ दिया। घटना के विरोध में नर्सिंगकर्मियों ने 2 घंटे कार्य बहिष्कार रखा। और आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवक को डिटेन किया है। युवक शुभम सोनी बूंदी का रहने वाला है। वर्तमान में कोटा के कुन्हाड़ी इलाके में किराए से रहता है

राजस्थान नर्सेज इंडियन मेडिकल कॉलेज कोटा के अध्यक्ष कुंज बिहारी मीणा ने बताया कि घटना सुबह 6 बजे के आसपास की है। नर्सिंगकर्मी बजरंग लाल डव्ज् में नाइट ड्यूटी पर थे। उसी समय एक युवक दो युवतियों के साथ वहां आया और ड्रेसिंग करने को कहा। उसके पास हॉस्पिटल की पर्ची नहीं थी। उससे डॉक्टर से पर्ची लिखवाकर लाने को कहा। इसी बात से गुस्सा होकर युवक व उसके साथ आई युवतियों ने हंगामा कर दिया। युवक ने नर्सिंगकर्मी बजरंग से मारपीट शुरू कर दी। नर्सिंगकर्मी भागते हुए एमबीएस चैकी पर पहुंचा। वहां भी युवक ने चैकी के गेट पर लात मारी। घटना से आक्रोशित होकर सभी नर्सिंगकर्मी हॉस्पिटल अधीक्षक के पास गए थे। और युवक की गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी।


हॉस्पिटल अधीक्षक डॉक्टर दिनेश वर्मा ने बताया कि ड्रेसिंग करवाने आए युवक ने नर्सिंगकर्मी से मारपीट की है। चैकी का गेट भी तोड़ा है। एसपी व एडीएम सिटी को सूचना दी है। 24 घंटे एक पुलिस कर्मी लगाने की मांग की है। एमबीएस हॉस्पिटल चैकी इंचार्ज नवल किशोर शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज किया है। युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की जा रही है

0 Response to "नर्सिगकर्मी से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status