बार-रेस्टोरेन्ट में तोड़फोड़, गल्ले से कैश ले भागे
पैसे मांगने पर हुआ विवाद, मैनेजर के सिर पर खाली बोतलें फोड़ी
अजमेर | अजमेर के एक बार रेस्टोरेन्ट में बिल के पैसे मांगने पर मैनेजर के सथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने तोड़ फोड़ कर खाली बोतलों को मैनेजर के सिर पर दे मारा, जिससे सात टांके भी आए। क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छतली-दिवेर, राजसमन्द निवासी लक्ष्मण पुत्र मोतीसिंह रावत (41) ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह बी.के. कॉल नगर स्थित हिना बार रेस्टोरेन्ट में मैनेजर है। शाम लगभग 7 बजे सात कस्टमर आए और खाना पीना करने के बाद बिल राशि दो हजार सात सौ रुपए मांगी। इस पर गाली गलोच करने लगे। बाद में मारपीट कर नुकसान भी किया। पकड़ने की कोशिश की तो जानलेवा हमला कर दिया। खाली बोतलों से सिर फोड दिया। वहां मौजूद अन्य साथी जेएलएन अस्पताल ले गए, जहां सात टांके आए। इसके बाद भी उनके कुछ अन्य साथियों ने पुन हॉकी एवं सरियों से हमला कर आतंकित किया। गल्ले मे से 25 से 30 हजार के मध्य निकाल कर ले गए। शीशे का गेट भी तोड दिया। बाहर सडक पर पब्लिक एकत्र हो गई और वे भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई बुधाराम को सौंपी है।

0 Response to "बार-रेस्टोरेन्ट में तोड़फोड़, गल्ले से कैश ले भागे"
एक टिप्पणी भेजें