राज्यपाल वनस्थली विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में होगें मुख्य अतिथि
रिपोर्टर:-भागचंद कौशिक
निवाई | वनस्थली विद्यापीठ का 39वां दीक्षांत समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल कलराज मिश्र होगें। राज्यपाल सड़क मार्ग से रविवार को सुबह साढे 11 वनस्थली विद्यापीठ पहुंचेंगे। मुख्य अतिथि कलराज मिश्र का वनस्थली विद्यापीठ के स्वागत द्वार पर वनस्थली परिवार के सदस्यों द्वारा स्वागत किया जाएगा। स्वागत द्वार पर वनस्थली सेवा दल के बैंड द्वारा राष्ट्रीय सलामी देगी। तथा छात्राएं पारंपरिक शैली में तिलक, माला पहनाकर स्वागत गान से मुख्य अतिथि का अभिनन्दन करेंगी।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि वनस्थली विद्यापीठ की मूलप्रेरणा शक्तिस्थल श्री शांताबाई शिक्षा कुटीर व संस्थापकों के निवास स्थान गांधी घर का अवलोकन करेंगे। इस दौरान विद्यापीठ की कुलपति प्रो. ईना आदित्य शास्त्री मुख्य अतिथि को उक्त स्थान की महत्ता से अवगत कराएंगी।विद्यापीठ की कुलपति प्रो. ईना आदित्य शास्त्री ने बताया कि दोपहर 12 बजे दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति की पत्नी सुदेश धनकड को राज्यपाल पीएचडी की डिग्री देगें। सुदेश धनकड ने वनस्थली विद्यापीठ से सीनियर सैकेंडरी, बीए, एम ए. की शिक्षा प्राप्त की है। उप राष्ट्रपति की पत्नी सुदेश ने प्रो.स्वाति शास्त्री एवं प्रो. निर्मला शास्त्री के निर्देशन में पीएडी की है। दीक्षांत समारोह में विद्यापीठ के विभिन्न संकायों की कुल 4864 छात्राओं को विभिन्न उपाधियां एवं 126 छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किये जायेंगे।

0 Response to " राज्यपाल वनस्थली विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में होगें मुख्य अतिथि"
एक टिप्पणी भेजें