Advertisement

विधायक बोले- पेपर लीक लुटेरों को एनकाउंटर में उड़ा दे

विधायक बोले- पेपर लीक लुटेरों को एनकाउंटर में उड़ा दे



 एक खून की सजा फांसी; ये लोग लाखों युवाओं के भविष्य से खेल रहे

जयपुर | बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने कहा कि राजस्थान सरकार अगर पेपर लीक रोकना चाहती है तो पेपर लुटेरों को एनकाउंटर में उड़ा देना चाहिए। मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस छोटी-छोटी मछलियों को पकड़ रही है। एक खून की सजा फांसी हो सकती है। ये लोग तो लाखों युवाओं के भविष्य के साथ हर बार खेल रहे हैं। यादव सोमवार को बस्सी विधानसभा क्षेत्र में दौड़ लगाने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

विधायक यादव ने कहा कि किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा देने, रीट पेपर प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और म्त्ब्च् समेत विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान की 200 विधानसभा क्षेत्रों में दौड़ लगा कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहा हूं।

उन्होंने बताया कि सीएम अशोक गहलोत के समक्ष 14 सूत्री मांग रखी थी। अभी तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजस्थान की सभी विधानसभा क्षेत्रों में काले कपड़े पहनकर दौड़ लगाना विरोधात्मक है।

16 फरवरी से दौड़ रहे विधायक

विधायक बलजीत यादव ने 16 फरवरी से दौड़ करना शुरू किया था। वह अब तक 164 विधानसभा में दौड़ लगा चुके हैं। हर विधानसभा में बलजीत यादव करीब प्रतिदिन 5 किलोमीटर दौड़ कर अपनी बात लोगों तक पहुंचा रहे हैं। यादव का सोमवार को बस्सी में 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक ने कस्बे के विभिन्न मार्गों में काले कपड़े पहनकर दौड़ लगाई।

सेंट्रल पार्क में दो बार दौड़ चुके विधायक

इससे पहले रविवार को बलजीत यादव ने दौसा में दौड़ लगाई थी। यादव ने कुछ दिन पहले भी विधानसभा सत्र के बीच सेंट्रल पार्क में जाकर दौड़ लगाई थी। हालांकि सरकार ने उनकी मांगों पर कोई एक्शन नहीं लिया। विरोध में विधायक ने प्रदेश की 200 विधानसभा क्षेत्रों में दौड़ लगाने का फैसला लिया था।

बलजीत यादव की 14 सूत्रीय मांग

राजस्थान सरकार की नौकरियों में राज्य के युवाओं को 90 से 100 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।

गैर सरकारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत तक आरक्षण दिया जाए।

5 लाख पदों पर जल्द भर्ती निकालकर 6 महीनों में नियुक्तियां दी जाए।

परीक्षा प्रणाली को ठीक किया जाए। जिस लेवल की परीक्षा हो उसी लेवल का प्रश्न पत्र बनाया जाए। जैसे कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में कॉन्स्टेबल लेवल का प्रश्नपत्र हो न कि प्।ै लेवल का। विधानसभा स्तर पर फ्री कोचिंग खोले जाएं। जब बहरोड़ में निर्दलीय विधायक होने के बावजूद फ्री कोचिंग खुल सकती है तो सरकार के लिए क्या असंभव है?

सरकार स्वयं मुफ्त कोचिंग सेंटर चलाए और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जाए। सरकारी स्कूलों में सुविधाएं विकसित की जाए। जब बहरोड में निर्दलीय विधायक होने के बावजूद सरकारी स्कूलों में ट्रैक, गार्डन और स्विमिंग पूल बना रहे हैं। सरकार के लिए क्या असंभव है?

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की घोषणा के अनुसार समुद्र का ट्रीट किया हुआ पानी नहर से राजस्थान में आए। यमुना और चंबल का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचे।

संविदाकर्मी, ब्भ्।, ।छड भर्ती 2013, विद्यार्थी मित्र, कंप्यूटर अनुदेशक की मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इंटर डिस्कॉम ट्रांसफर सुविधा चालू करें।

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर पर लगी रोक हटाई जाए ।

भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाएं।

किसानों की संपूर्ण फसल को सरकार उचित मूल्य पर खरीदे।

किसानों और गरीब लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाए।

किसानों की फसल नष्ट कर रहे आवारा पशुओं पर सरकार की ओर से नियंत्रण किया जाए।

मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाकर समय पर भुगतान कराया जाए।

सेना में पूर्व की तरह केंद्र सरकार की ओर से स्थायी भर्ती की जाए।

राजस्थान में 3.5 करोड़ लोगों के बदलेंगे पतेःजयपुर-जोधपुर को कैसे बांटा जाएगा दो हिस्सों में, जानिए- नए जिलों से कौन से डॉक्यूमेंट होंगे चेंज

राजस्थान में जो 19 जिले नए बनेंगे, वहां की करीब साढ़े 3 करोड़ जनता के पते भी बदल जाएंगे। कई कस्बों के जिला मुख्यालय तो कुछ के संभाग मुख्यालय भी बदल जाएंगे। ऐसे में सबसे जरूरी होगा अपने आधार कार्ड में पता बदलवाना। इसकी प्रोसेस तो आसान है, लेकिन खर्च खुद की जेब से ही चुकाना होगा। इस पर कितना खर्च आएगा

0 Response to "विधायक बोले- पेपर लीक लुटेरों को एनकाउंटर में उड़ा दे"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status