मार्च क्लोजिंग के चलते कृषि मंडी में छाया सन्नाटा
निवाई | मार्च क्लोजिंग के चलते कृषि उपज मंडी समिति में 29 मार्च से फसलों की खरीद फरोख्त नहीं पूरी तरह बंद है। इन दिनों सरसों, गेहूं, जौ एवं चने की फसल की कृषि मंडी में बंपर आवक होती है। उक्त फसलों की बंपर आवक से कृषि मंडी में किसानों, पल्लेदारों और वाहनों का भारी जमावड़ा रहता है। जगह जगह फसलों के ढ़ेर और समूह में बैठे किसान नजर आते है।लेकिन मार्च क्लोजिंग के चलते शहर की कृषि मंडी में भीडभाड़ की जगह पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी मंडी व्यापारी मार्च क्लोजिंग में पूर्णतया व्यस्त हैं। जिससे कृषि मंडी में फसलों की खरीद फरोख्त पूरी तरह बंद है। कृषि मंडी व्यापारी दीपक गुप्ता ने बताया कि 5 अप्रैल तक कृषि मंडी से फसलों का क्रय विक्रय पूर्ण रूप से बंद रहेगा। 5 अप्रैल की सुबह 11 बजे से सभी व्यापारी भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा अर्चना कर 11.23 बजे से पुनः व्यापार शुरू करेंगे।

0 Response to "मार्च क्लोजिंग के चलते कृषि मंडी में छाया सन्नाटा"
एक टिप्पणी भेजें