फुले जयंती पर राजकीय अवकाश की मांग को लेकर विधायक अवस्थी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
सोमवार, 10 अप्रैल 2023
Comment
भीलवाड़ा | महान समाज सुधारक, विचारक एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक महात्मा ज्योति बा फुले की जन्म जयंती 11 अप्रैल को राज्य सरकार द्वारा अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर भेजा। और पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि फुले के जन्मदिवस 11 अप्रैल को अवकाश घोषित करने से एक बहुत ही सुंदर संदेश देश एवं समाज के प्रत्येक वर्ग में जायेगा।
पूर्व में भी महात्मा ज्योति बा फुले व माता सावित्री बाई फुले की तस्वीर विद्यालयों,महाविद्यालयों में लगाने को लेकर सरकार से मांग की थी।
संस्थान सदस्य दिनेश माली, नानू माली ने पत्र लिखने पर आभार व्यक्त किया साथ ही विजय पोखरना, ललित व्यास आदि मौजूद थे।

0 Response to " फुले जयंती पर राजकीय अवकाश की मांग को लेकर विधायक अवस्थी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र"
एक टिप्पणी भेजें