फिक्की फ्लो जयपुर की चेयरपर्सन नेहा ढड्डा ने संभाला चार्ज
वीमन एंटरप्रेन्योर्स को मिलेगी फाइनेंस, मार्केटिंग और लीडरशिप के गुर सीखाएंगे एक्सपर्ट
जयपुर | फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन, जयपुर चैप्टर की चेयरपर्सन नेहा ढड्डा ने अपने कार्यकाल की शुरुआत कर दी है। गुरुवार को उन्होंने मीडिया के सामने अपने सालभर के विजन को सामने रखा। हॉलीडे इन में आयोजित कार्यक्रम में फिक्की फ्लो जयपुर की एक दशक से भी ज्यादा समय रही सभी पूर्व चेयरपर्सन मौजूद रही। इनकी उपस्थित में नेहा ने फ्लो की कार्यप्रणाली और आगामी इवेंट्स की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि फ्लो जयपुर सामाजिक कार्यों में भी आगे रहा है और आगे भी तेजी से इस दिशा में कार्य करेगा। हम डिजिटल लिट्रेसी और सोशल लिट्रेसी पर गंभीरता से कार्य कर रहे है। हमने डिजिटल ट्रेनिंग के लिए मानसरोवर में सेंटर भी शुरू कर दिया है। इसके तहत गल्र्स को नई टेक्नोलॉजी के साथ ट्रेंड किया जा रहा है, जिसके परिणाम कुछ महीनों में ही देखने को मिल जाएंगे।
नेहा ने कहा कि पिछले कार्यकाल में मुद्रिका धोका के नेतृत्व में फिक्की फ्लो ने एक गांव को अडोप्ट किया था, अब इस गांव को बेहतर बनाने और सुविधाओं को बढाने के लिए कार्य करने वाले है। गांव में हर बच्चे और महिलाओं को साक्षर बनाने के साथ स्वरोजगार के लिए भी संसाधन जुटाए जाएंगे।
कार्यक्रम में पदाधिकारियों की घोषणा चेयरपर्सन नेहा ढड्डा डिवाइन ऑर्नामेंट्स, एमविला कॉरपोरेशन की डायरेक्टर है। दड्डा ने एफएलओ के नए पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति के सदस्यों का परिचय कराया। नए कार्यकारी बोर्ड में मुद्रिका ढोका (तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष), रघुश्री पोद्दार (सीनियर वाइस चेयरपर्सन), नेहा अरोड़ा (उपाध्यक्ष), वृंदा कोठारी (कोषाध्यक्ष), डॉ. रिम्मी शेखावत (सचिव) और जीबी सदस्य अर्चना सुराणा और मीनल जैन के नाम शामिल है।
वर्ष 2023-24 के लिए विजन ज्वहमजीमत ूम ज्ीतपअम है। नेहा ने बताया कि इस बार हम बिजनेस एजुकेशनल सेमिनार पर फोकस कर रहे है, जिसमें वीमन एंटरप्रेन्योर्स को फाइनेंस, मार्केटिंग, सेल्स और लीडरशिप की ट्रे निंग दी जाएगी। बिजनेस रिलेटेड राउंडटेबल्स प्लान किए गए है। जिसमें देश के नामचीन कंपनियों के एक्सपर्ट को बुलाया जाएगा और उनके साथ चर्चा की जाएगी। इस बार हमारा मकसद वीमन एंटरप्रेन्योर्स को बिजनेस के क्षेत्र में पहचान दिलाना है।
नेटवर्किंग इवेंट्स कर रहे प्लान
इसके अलावा हम नेटवर्किंग इवेंट्स प्लान कर रहे है। इसमें वीमन एंटरप्रेन्योर्स को अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा और अन्य बिजनेस वीमंस के साथ नेटवर्क या कनेक्शन स्थापित करने का मौका मिलेगा। सामाजिक भावना को बढाने के लिए हम मेम्बर्स के साथ इवेंट करने वाले है, जिसमें सभी की सक्रिय भागीदारी होगी। इसके अलावा विशेषज्ञों की पैनल चर्चाएं भी खास होने वाली है।
इसके अलावा हम सामुदायिक आउटरीच पर काम कर रहे है। इसमें स्किलिंग और अपस्किलिंग और उन्हें प्लेसमेंट प्रदान करना हमारा उद्देश्य है। हम उनके ई कैटलॉग लॉन्च करेंगे और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनकी दृश्यता बढ़ाएंगे और उनके व्यवसायों को बढ़ावा देंगे।
एक्जीक्यूटिव मेम्बर्स की टीमः
नेहा की एक्जीक्यूटिव मेम्बर्स की टीम में अनुश्री दासोत, भूमिका लखानी, एशमा अग्रवाल, मीनाक्षी मंगल, नंदिता मित्तल, नीतू झालानी, नेहा कपूर, नेहा माहेश्वरी, शालिनी सेठिया, शारद अग्रवाल, शारदा रावत, श्रुति दड्डा, सुगंधा पाटनी, सुमन गट्टानी, स्वाति अग्रोया, स्वाति छाबडा, रूचिका धूत, शोभना तुवानी के नाम शामल है।
पास्ट चेयरपर्सन रहे मौजूद
कार्यक्रम नेहा दड्डा के साथ फिक्की फ्लो जयपुर की पूर्व चेयरपर्सन मौजूद रही। इनमें मीनल जैन, श्वेता चोपडा, निताशा चोरडिया, विनी कक्कड, मुद्रिका धोका, निधि ए डाटा, शेफाली चोरर्डिया, अलका बत्रा और अपरा कुच्छल मौजूद रही। कार्यक्रम में फिक्की फ्लो जयपुर की फाउंडर और पूर्व नेशनल चेयरपर्सन नीता बूचरा भी मौजूद रही। उन्होंने फिक्की फ्लो ने अब तक किस तरह महिला एंटरप्रेन्योर्स को सक्षम और आगे बढने में योगदान दिया उसकी पूरी कहानी को बयां किया।

0 Response to "फिक्की फ्लो जयपुर की चेयरपर्सन नेहा ढड्डा ने संभाला चार्ज"
एक टिप्पणी भेजें