Advertisement

साप्ताहिक समीक्षा एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित

साप्ताहिक समीक्षा एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित

 


जलदाय विभाग गर्मी में आमजन की पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें- जिला कलेक्टर
टोंक | जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा और राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी देशलदान एवं एडीएम शिवचरण मीणा भी मौजूद रहंे।
जिला कलेक्टर ने कहा कि जलदाय विभाग गर्मी में आमजन की पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। जल जीवन मिशन के कामों में तेजी लाएं। साथ ही, खराब हैंडपंप दुरुस्त करने के कार्य लगातार जारी रखें। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पानी के सैंपल प्रतिदिन लिए जाएं, ताकि लोगों को शुद्ध व स्वच्छ पेयजल का वितरण किया जा सके। जिला कलेक्टर ने टोडा, मालपुरा, डिग्गी एवं पीपलू में जल जीवन मिशन से जुड़े विद्युत कनेक्शन का कार्य समयबद्ध सीमा में पूरा नहीं करने पर विद्युत विभाग के अभियंताओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए आगामी 7 दिनों में यह कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना में बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान निरन्तर जारी रखा जाएं। साथ ही, मिलावट खोरों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने पर जोर दिया। जिला कलेक्टर ने नगर परिषद टोंक, पंचायती राज, उद्यान, समाज कल्याण, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग के राजस्थान संपर्क पोर्टल पर अधिक पेंडेंसी का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह को जिले में निर्माणाधीन सड़कों और भवनों की गुणवत्ता की जांच क्वालिटी कंट्रोल की टीम के माध्यम से समय-समय पर कराने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने नगर परिषद टोंक आयुक्त एवं अधिशाषी अधिकारियों को शहरी सौंदर्यीकरण का एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एक्शन प्लान में प्लांटेशन, मुख्य चौराहों, मार्गों का सौंदर्यीकरण, इंटरलॉकिंग, साइनेज, सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता, खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने, टूटी नालियों एवं नालों को रिपेयर करने पर जोर दिया।
राजस्व अधिकारियों की बैठक में जिला कलेक्टर ने आगामी दिनों में शुरू होने वाले प्रशासन गांवों के संग अभियान की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमाज्ञान, पत्थर गढ़ी, 183बी, रास्ते के विवाद संबंधी प्रकरणों का पूर्व में ही चिन्हीकरण कर लिया जाएं, ताकि शिविर में लोगों को मौके पर लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि पत्थर गढ़ी प्रकरणों में निर्णय की पालना सुनिश्चिित की जाएं। सीमाज्ञान के पीपलू व टोंक में पेंडिंग प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। गैर खातेदारी से खातेदारी, धारा 91, पीएलपीसी के प्रकरणों की भी समीक्षा की।

0 Response to "साप्ताहिक समीक्षा एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status