Advertisement

अजमेर उर्स में अब तक का नया कीर्तिमान रिकॉर्ड  : डॉ. लियाकत अली मंसूरी

अजमेर उर्स में अब तक का नया कीर्तिमान रिकॉर्ड : डॉ. लियाकत अली मंसूरी

 


हरिशंकर सैनी 

अजमेर | राजस्थान सरकार के यूनानी चिकित्सा विभाग द्वारा अज़मेर में चल रहे उर्स में दो मंसूरी यूनानी चिकित्सकों ने एक नया कीर्तिमान  रिकॉर्ड स्थापित किया था । पिछले 23 जनवरी से 1 फरवरी तक राजस्थान सरकार के निदेशालय यूनानी चिकित्सा विभाग  जयपुर के आदेशानुसार लगने वाले अज़मेर उर्स में डॉ. लियाकत अली मंसूरी और डॉ. जावेद मंसूरी ने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है । दरअसल अज़मेर उर्स में निदेशालय यूनानी चिकित्सा विभाग जयपुर द्वारा हमेशा की तरह अज़मेर में 6 अलग अलग जगह शिविरों का आयोजन करता आ रहा हैं । इस बार विश्राम स्थल कायड़ वाले शिविर में डॉ. लियाकत अली मंसूरी और डॉ जावेद अली मंसूरी को दस दिनों के लिए तैनात किए था जिसमें दोनों चिकित्सकों ने दस दिनों में 27000 मरीजों का ईलाज  करके अब तक का सबसे बड़ा और पहला रिकॉर्ड बनाया है । डॉ. लियाकत अली मंसूरी की ख़ास बात यह है कि ये जहां भी ड्युटी करते हैं या जो भी कार्य करते हैं तहेदिल से अंजाम देते  हैं इसीलिए अक्सर इनका रिकॉर्ड बन ही जाता हैं । इनके द्वारा जायरिनों की खिदमात इस तरह होती थी कि इनको कहीं बार तुरन्त दवाईयां मँगवानी पड़ती थी । जिसमें शिविर प्रभारी डॉ. मेहबूब अख्तर साहब जो राजकीय यूनानी चिकित्सालय , गंज , अज़मेर में कार्यरत हैं ने बखूबी अंजाम दिया और  शिविर से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं काबिले तारीफ पूरी की थी , इनकी शिविरों के प्रति चौकस निगाहें थी , किसी को भी किसी तरह से परेशानी का सबब नहीं होने दिया और अन्तिम दिन विश्राम स्थल कायड़ वाले शिविर में आ कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई खिला कर कार्य की खूब तारीफ की । साथ ही अतिरिक्त शिविर प्रभारी डॉ. शमशुद्दीन जो राजकीय यूनानी औषधालय , अंदरकोट , अज़मेर में कार्यरत हैं , डॉ. शमशुद्दीन जी की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी ही कम हैं वे भरी सर्दी में ठण्ड से सिकुड़ते हुए  सुबह सात बजे से पहले किसी भी तरह से शिविर तक दवाईयां उपलब्ध करा दिया करते थे , डॉ. शमशुद्दीन जी की ज़िम्मेदारी भी अज़मेर उर्स में सराहनीय रही हैं । ये सभी चिकित्सक जायरिनों की चिकित्सा के साथ साथ उनसे अखलाक और मुहब्बत से पैश आते थे । शिविर में इन डॉक्टर्स ने बुखार , ज़ुकाम , खांसी , बवासीर , कब्ज़ , पेट दर्द , गठिया बाय , चर्म रोग , मुख रोग , मूत्र रोग , वमन , दस्त , न्यूरो से संबन्धित रोग , माइग्रेन , और अन्य बिमारियों की चिकित्सा की थी । दूर से आए सभी रोगियों को इन चिकित्सकों ने पर्याप्त दवा देकर उनकी परेशानियों को दूर करने में पूरी ज़िम्मेदारी निभाई थी । दोनों चिकित्सकों ने अब तक के सभी शिविरों की तुलना में सराहनीय कार्य किया है इस पर दरगाह कमेटी अज़मेर द्वारा इन चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किए था । इस शिविर में कंपा . रामविलास शर्मा ( सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैथून कोटा ) और कंपा . राजेन्द्र मीणा ( सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महुआ ) ने भी शिविर में चिकित्सकों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर सराहनीय कार्य था । अज़मेर उर्स के सारे शिविर निदेशक श्रीमान फय्याज अहमद साहब जो उर्स के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह कमान संभालें हुए थे , के आदेशानुसार सभी उम्दा कार्य कर रहे थे , उन्होंने सभी शिविरों की शानदार व्यवस्था कर रखी थी , निदेशक महोदय ने सभी चिकित्सक और कर्मचारियों को " कार्य को ही अपनी पहचान "  बता कर उत्साहित किया था ।

0 Response to "अजमेर उर्स में अब तक का नया कीर्तिमान रिकॉर्ड : डॉ. लियाकत अली मंसूरी "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status