धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम
शनिवार, 8 अप्रैल 2023
Comment
भीलवाड़ा |
कर्मचारी कॉलोनी विकास समिति सेक्टर 7 के अध्यक्ष किशन सुवालका ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव कॉलोनी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
कर्मचारी कॉलोनी के सचिव महावीर सुखवाल ने बताया कि कॉलोनी में छप्पन भोग का महाप्रसाद चढ़ाया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष महावीर गुप्ता ने बताया कि महाआरती का आयोजन किया गया व 51 थालियो को सुसज्जित थालियो से आरती महाआरती की गई व डायमण्ड रंग का चोला चढ़ाया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे व वरिष्ठजन उपस्थित हुए। इस मौके पर सुनीता सुखवाल, पिंकी गुप्ता, रेखा जैन, पिंकी पटेल, जया ठाकुर, टीना चौहान, नीलम आर्य, मीनल सुथार, आरती शर्मा सहित महिला टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
कॉलोनी के संरक्षक नरेंद्र ओझा, पूर्व अध्यक्ष महावीर सुथार, संरक्षक बालमुकुंद चेचानी, संरक्षक हीरालाल सुथार, कपिल बाहेती, हेमेंद्र सिंह, विनोद जैन, दर्शन तातेंड, पार्षद प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह, गोपाल राव, श्रीराम सैनी, अवधेश शाह, धर्मेंद्र लक्षकार, गोपाल सिंह, मयंक शर्मा, चिरंजित घोष, संतोष ठाकुर, देवेंद्र, अश्विनी स्वर्णकार, राजेश शर्मा सहित कॉलोनी परिवार उपस्थित था।

0 Response to " धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम"
एक टिप्पणी भेजें