Advertisement

 डीएलबी निदेशक ह्रदेश शर्मा एवं मुख्य अभियन्ता भूपेन्द्र माथुर ने किया अवलोकन

डीएलबी निदेशक ह्रदेश शर्मा एवं मुख्य अभियन्ता भूपेन्द्र माथुर ने किया अवलोकन



निवाई | शुक्रवार को डीएलबी निदेशक ह्रदेश शर्मा एवं मुख्य अभियन्ता भूपेन्द्र माथुर ने इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना के अन्तर्गत नगरपालिका के चल रहे कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगरपालिका द्वारा डिवाईडरों में लगाये गए पेड-पौधों का निरीक्षण किया एवं ऐसे ही पेड-पौधे अन्य स्थानों पर लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही सडक़ के दोनों तरफ इन्टरलॉकिंग टाईल्स लगवाकर प्लान्टेशन का कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिवाजी पार्क में करवाये गये विकास कार्यो की प्रशंसा करते हुए बन्द पड़े फव्वारों को चालू करवाकर एन्ट्री फीस चालू करवाने के निर्देश दिए जिससे पार्क में असामाजिक तत्व नहीं आ सके एवं पार्कों की छवि को नुकसान नहीं पहुचा सकें। पार्को में बड़ी साईज के पौधे लगाने के निर्देश दिए तत्पश्चात पालिका द्वारा संचालित लाईब्रेरी का भी अवलोकन किया। जनहित को देखते हुए पालिका में अन्य स्थानों पर लाईब्रेरी खोलने के निर्देश देते हुए कार्य स्थल पर उपस्थित इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना के श्रमिकों से चर्चा की। इस दौरान श्रमिकों ने उक्त योजना की प्रशंसा करते हुए बताया कि उक्त योजना से उनके परिवारों को 125 दिवस का रोजगार मिल रहा है जिससे उसके घर का खर्चा चल रहा है एवं वह सब आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उक्त योजना प्रारम्भ करने के कारण निदेशक का आभार व्यक्त किया। उसके बाद 80 फिट रोड पर स्थित सामुदायिक भवन का अवलोकन किया एवं वहां पर बनाए गई पेटिंग देखकर अन्य राजकीय भवनों पर भी ऐसी ही पेटिंग करवाने के निर्देश दिये। तत्पश्चात अटल पार्क का निरीक्षण किया एवं पालिका क्षेत्र के सभी पार्कों को दिन में बन्द रखने एवं खोलने का समय निश्चित करने के निर्देश दिए। अन्त में उन्होंने पालिका द्वारा करवाये जा रहे सभी कार्यों की प्रशंसा करते हुये आगामी कार्यों को जिला कलेक्टर से अनुमोदित करवाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी महिमा डांगी ने निदेशक को नगरपालिका द्वारा संचालित अनेक गतिविधि की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी महिमा डांगी, कनिष्ठ अभियन्ता राजेशकुमार बैरवा, जेटीए निशांक जैन, सफाई निरीक्षक बाबूलाल शर्मा व धर्मचन्द जैन सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

0 Response to " डीएलबी निदेशक ह्रदेश शर्मा एवं मुख्य अभियन्ता भूपेन्द्र माथुर ने किया अवलोकन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status