देवली में महावीर जंयती पर निकाली शोभायात्रा
जैन मंदिरों में कई कार्यक्रमों का आयोजन, अंहिसा का दिया संदेश
देवली | देवली में सोमवार को महावीर जयंती पर चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को सभी मंदिरों के अध्यक्ष द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
वाहन रैली चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर ममता सर्किल से चर्च रोड़, श्री शांतिनाथ मंदिर पटेल नगर, पेट्रोल पंप चैराहा, एसबीआई चैराहा, परशुराम सर्किल, आदिनाथ मंदिर ज्योति कालोनी, गौरव पथ पर होते हुए पुराने बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने से बस स्टैंड, श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर होते हुए चन्द्रप्रभु जैन मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई।
इस वाहन रैली में जैन समाज के सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने भाग लिया। वाहन रैली में अग्रवाल युवा परिषद, महावीर नवयुवक, शांतिनाथ युवा, आदिनाथ जैन युवा परिषद, वर्धमान स्थानकवासी युवा मंडल, पाश्र्वनाथ युवा मंडल तथा सकल जैन समाज का सहयोग रहा। वाहन रैली के बाद शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में महावीर जयंती पर कलश अभिषेक हुआ। महावीर जयंती पर शहर के जैन मंदिरों में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
भगवान महावीर की जयंती पर जैन समाज के द्वारा आयोजित वाहन रैली का शहर के व्यापार मंडल, नगरपालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन समेत पालिका पार्षदों ने एवं शहर वासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

0 Response to " देवली में महावीर जंयती पर निकाली शोभायात्रा"
एक टिप्पणी भेजें