हाडीकलां में बालाजी का पंचामृत से किया गया महाअभिषेक
रिपोर्टर:-(ओपी शर्मा)
पीपलू | उपखंड क्षेत्र के हाडीकलां में स्थित बालाजी मंदिर में शनिवार को पंचामृत से महाअभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ में रघु शर्मा, मनराज यादव ने संगीतमय प्रस्तुति दी। गांव के सत्यनारायण पाराशर ने बताया कि हवनकुंड में क्षेत्र की सुख समृद्धि शांति की कामना को लेकर आहूतियां दी गई। इस दौरान प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर पवनकुमार, कृष्ण पाराशर, रामनारायण रूपनारायण, रमेश शर्मा, भरत जाट, विष्णु जडिय़ा, महावीर जांगिड़ प्रहलाद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
बगीचे वाले बालाजी के भी हुआ आयोजन
हाड़ीखुर्द में बगीचे वाले बालाजी के भी आकर्षक झांकी सजाकर रामजी व हनुमानजी की महिमा आधारित भजनों की प्रस्तुतियां दी। साथ ही सुंदरकांड के पाठ किए गए। इसमें पूर्व जिला प्रमुख रामविलास चौधरी, सत्यनारायण चौधरी, रूपनारायण चौधरी, जगदीश, गिर्राज, भंवरलाल, विक्रम, सत्यनारायण प्रजापत, कजोड़, मनराज, हनुमान, श्योराज गुर्जर आदि मौजूद रहे।

0 Response to " हाडीकलां में बालाजी का पंचामृत से किया गया महाअभिषेक"
एक टिप्पणी भेजें