अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर की गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा आज
निवाई | सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर स्वामी जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को भगवान महावीर की गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर भगवान महावीर की रथयात्रा गाजेबाजे के साथ मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी। इस दौरान सोमवार 3 अप्रैल को सुबह प्रभातफेरी नसियां मंदिर से निकालकर शहर के मुख्य मार्गो से होकर बडे़ जैन मंदिर जाएगी। जौंला ने बताया कि महावीर जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में अहिंसा सर्किल से रेलवे फाटक तक भगवान महावीर मार्ग की धोषणा के पश्चात सोमवार को सुबह लोकार्पण किया जाएगा। महावीर जयंती महोत्सव पर शोभायात्रा दिगम्बर जैन बडा़ मंदिर जी से रवाना होकर नसियां मंदिर पहुचेंगी जहाँ श्री जी के कलशाभिषेक का आयोजन किया जाएगा। जौंला ने बताया कि महावीर जयंती महोत्सव के तहत निवाई शहर में घर घर मंगलाचार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें भगवान महावीर का दरबार, पालना झूलाना, राजा सिद्धार्थ के साथ सामुहिक नृत्य जैसे अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

0 Response to " अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर की गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा आज"
एक टिप्पणी भेजें