वीर गुर्जर छात्रावास संस्था की बैठक संपन्न
सोमवार, 10 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | वीर गुर्जर छात्रावास में रविवार को वीर गुर्जर छात्रावास संस्था की बैठक रामभजन गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। किया गया। बैठक में महामंत्री गिरिराजप्रसाद गुर्जर द्वारा अब तक हुए निर्माण कार्य का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा आगामी कार्य योजना प्रस्तुत की। रामभजन गुर्जर द्वारा 2022-23 वित्तीय वर्ष में हुए आय व्यय का ब्यौरा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत वार, राजस्व ग्राम वार कमेटियों का गठन करने का निर्णय लिया गया। रामभजन गुर्जर ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ राजनीतिक, व्यवसायिक और कृषि कार्य से जुड़े समस्त समाज बंधुओं से छात्रावास निर्माण हेतु यथाशक्ति सहयोग लिया जाएगा। इस हेतु पंचायत वार टीमों का गठन किया गया जो संबंधित ग्राम पंचायत और राजस्व ग्राम में समाज के प्रबुद्ध जनों भामाशाह को जोडक़र छात्रावास हेतु दान राशि एकत्रित करेगी। बैठक में पूर्व अध्यक्ष रामफूल डोई, कांग्रेस नेता मांगीलाल डोई, मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुरेश डोई, रामविलास लांगडी हरभावता, रामभजन करीरिया, शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष रामकिशन बहादुरपुरा, प्रधानाचार्य सुरेश हर्षल, राजेश गुर्जर, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामविलास पोसवाल, एडवोकेट दयाराम लांगडी हरभावता, व्याख्याता रामधन लावडा रजवास, प्रद्युम्न सिंह, गिरिराज डोई, हेमराज खटाना, मुकेशचंद गुर्जर, शारीरिक शिक्षक रामकिशन जीवली, जंशीलाल पोसवाल, रमेश चंद्र जिवली सहित कई समाज के पंच पटेल, भामाशाह एवं प्रबुद्ध जन मौजूद थे।

0 Response to " वीर गुर्जर छात्रावास संस्था की बैठक संपन्न"
एक टिप्पणी भेजें