Advertisement

नगर परिक्रमा कर भगवान केशवराय पहुंचे वापस निज मंदिर

नगर परिक्रमा कर भगवान केशवराय पहुंचे वापस निज मंदिर

 


जगह-जगह हुई भगवान की आरती, भजन गायिकों ने किए भजन प्रस्तुत
रिपोर्टर:-लक्ष्मी चन्द शर्मा 
निवाई |  श्री केशव राय मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय राम जन्मोत्सव में भगवान की शोभायात्रा शनिवार की सुबह वापिस मंदिर पहुंची । मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष देवराज सिंह ने बताया की शुक्रवार की रात 8बजे भगवान की शोभायात्रा शिवालय से रवाना हुई। शोभा यात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती के साथ स्वागत किया। आरती के बाद भगवान के भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। भजन गायक पुरुषोत्तम शर्मा ने जन्मे अवध में राम मेरे राम इतनी कृपा करना सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। गायक गौतम शर्मा ने भए प्रगट कृपाला दीन दयाला, श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में की प्रस्तुति देकर लोगों को नाचने पर विवश कर दिया। आरती ओर भजनों के साथ भगवान की शोभायात्रा शनिवार सुबह 10 बजे मंदिर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही । कार्यक्रम में राजाराम सिटी पैलेस भैरूलाल गुर्जर, सरपंच शिवजीराम जाट, अनिल पारीक, हरिराम गुर्जर, मंदिर विकास समिति के महामंत्री रवि प्रकाश पारीक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

0 Response to "नगर परिक्रमा कर भगवान केशवराय पहुंचे वापस निज मंदिर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status